चंडीगढ़, 4 जून 2026: पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत राज्य के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब देर शाम एक और धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार धमकी देने वालों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
धमकी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। संवेदनशील सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर तलाशी अभियान और चेकिंग चल रही है।
इससे पहले सुबह जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर, अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के माता माइसरखाना मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्तों ने सघन जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें: चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप, सचिवालय और पुलिस मुख्यालय खाली कराए

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को दी मंजूरी
बलतेज पन्नू ने अमरदीप ग्रेवाल की सीनियर भाजपा नेताओं के साथ गुरी चाहल की अकालियों के साथ दिखाईं तस्वीरें
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सेप्सिस और सेप्टिक शॉक के 12,467 उपचारों को ₹51.58 करोड़ की वित्तीय सहायता