चंडीगढ़, 08 मई 2026: पंजाब सरकार ने शुक्रवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए है।
मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
- कमल किशोर यादव को सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें विज्ञान, तकनीक एवं पर्यावरण तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- अर्शदीप सिंह थिंद को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी के साथ जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- अमित तलवाड़ को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें ड्रग और जाति जनगणना का नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।
- परमिंदर पाल सिंह को रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव लगाया गया है।
- गौतम जैन को पंजाब स्वास्थ्य सिस्टम निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- जसबीर सिंह-द्वितीय को पंजाब राज्य गोदाम निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा को कलानौर में एसडीएम नियुक्त किया गया है।
यह भी देखें: पंजाब सरकार ने 12 Revenue Officers का किया तबादला, देखें लिस्ट

More Stories
आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है..”
स्वच्छ सर्वेक्षण में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस