कपूरथला, 08 मई 2026: रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) परिसर स्थित स्विमिंग पूल में गुरुवार को एक 11 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक आरसीएफ कर्मचारी सत्य प्रकाश मीणा का बेटा था।
परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया और बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह पहला मौका था जब बच्चा स्विमिंग सीखने पूल में गया था। पानी में डूबने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। हादसे के बाद आपातकालीन सेवा के तहत एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन वह समय पर स्टार्ट नहीं हुई।
बेसुध बच्चे को बाइक पर आरसीएफ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरसीएफ एम्प्लॉई यूनियन के नेताओं ने इस घटना पर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यूनियन का आरोप है कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हुई, जिसके कारण बच्चे को तत्काल चिकित्सा नहीं मिल पाई।
यह भी देखें: कमल कौर भाभी हत्याकांड में नया आरोपी नामजद, पांचवें की तलाश जारी

More Stories
Bihar: उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
यूरोप से गैंगस्टर की पहली हवालगी भगवंत मान सरकार के गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त रुख का प्रमाण – अमन अरोड़ा
भगवंत मान सरकार ने ‘युद्ध नशेआँ विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशे से जुड़े भ्रमों को किया दूर