June 28, 2026

UP होमगार्ड भर्ती: लिखित परीक्षा के नतीजे जारी, 41,424 पदों के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची आ गई

results

लखनऊ, 28 जून 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। बोर्ड ने 41,424 पदों के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को हुई लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सफल उम्मीदवारों की सूची और फाइनल आंसर की भी अपलोड कर दी है। लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है, जो लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

इस भर्ती के लिए कुल 25 लाख 32 हजार 202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की 7 मई 2026 को जारी की थी और उम्मीदवारों से 10 मई तक आपत्तियां मांगी थीं। सभी आपत्तियों की जांच के बाद अब फाइनल आंसर की और सफल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

जो उम्मीदवार इस सूची में शामिल हैं, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी देखें: बैंक PO और LIC व GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार ने निःशुल्क कोचिंग की घोषणा