नई दिल्ली, 5 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (AAP) में अंदरूनी विवाद तेज हो गया है। राज्यसभा में उप-नेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा और पार्टी नेताओं के बीच बयानबाजी बढ़ती जा रही है। दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया के जरिए लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच राघव चड्ढा ने एक नया वीडियो जारी कर विवाद को और तेज कर दिया है।
राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “आप में मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहने के लिए मजबूर किया गया कि मैं संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहा, यह सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है।”
पार्टी में बढ़ सकता है टकराव
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब उनके लिए केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि “यह मेरा घर है, मेरा फर्ज है, मेरी मिट्टी है, मेरी रूह है।” राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान के बाद पार्टी के अंदर तनाव और बढ़ सकता है। आने वाले समय में इस विवाद का असर पार्टी की रणनीति और नेतृत्व पर भी पड़ सकता है।
यह भी देखें : प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा की पोस्ट पर किया रिएक्ट, फैंस ने पूछे तीखे सवाल

More Stories
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’
दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में इंजन में आग लगने की सूचना, विमान सुरक्षित उतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान PoK में मारा गया