चंडीगढ़, 4 नवम्बर : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह के बारे में की गई टिप्पणी के संबंध में रिटर्निंग अधिकारी, तरनतारन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है और जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त को 6 नवंबर के लिए तलब किया है।
गौरतलब है कि कल पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने राजा वड़िंग की टिप्पणी के संबंध में चुनाव आयोग से रिपोर्ट मांगी थी और राजा वड़िंग को छह नवंबर को तलब किया गया है। राजा वड़िंग ने कल देर रात उक्त टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।
यह भी देखें : पंजाब सरकार का राज्य में नई कॉलोनियां काटने का बड़ा फैसला

More Stories
हरजोत बैंस ने पंजाबी भाषा के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
लैंड पूलिंग मामले में हाईकोर्ट ने GMADA को कड़ा निर्देश दिया
आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब पुलिस भी सुरक्षित नहीं : अश्विनी शर्मा