October 6, 2025

फाजिल्का बॉर्डर पर फिर शुरू हुई रिट्रीट सेरेमनी, जवानों पर बरसाए गए फूल

फाजिल्का बॉर्डर पर फिर शुरू हुई रिट्रीट...

फाजिल्का, 21 मई : हाल ही में पहलगाम हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे युद्ध जैसी स्थिति का माहौल बन गया था। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर परेड को भी स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच शांति और सौहार्द की बहाली के चलते फाजिल्का सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दैनिक रिट्रीट समारोह का आयोजन फिर से शुरू हो गया है। यह समारोह दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार का प्रतीक माना जा रहा है।

सेना के जवानों को सलाम

रिट्रीट समारोह के दौरान सीमा क्षेत्र विकास मोर्चा के प्रमुख लीलाधर शर्मा ने एस.एफ. सेना के जवानों की बहादुरी की सराहना की, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दुश्मनों को प्रभावी जवाब दिया। इस अवसर पर बी.एस.एफ. के जवानों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

उन्होंने अधिकारियों और जवानों पर फूलों की वर्षा की और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया, जो इस समारोह की गरिमा को और बढ़ा रहा था। यह देखकर पाकिस्तानी अवाक रह गए। फाजिल्का के समाजसेवी सुरेन्द्र बेनीवाल, रूपेश बंसल, मनील सेठी व अन्य लोगों ने बी.एस.एफ. के कमांडेंट अजय कुमार व अन्य अधिकारियों को मिठाई खिलाई तथा जवानों को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर दुश्मनों को परास्त करने के लिए उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/giani-gurmukh-singh-and-harvinder-singh-sarna-got-punishment-ban-on-dhadrian-wale-lifted/