नई दिल्ली, 31 अगस्त : उत्तर प्रदेश में चल रही यूपी टी20 लीग 2025 में रिंकू सिंह का बल्ला आग उगल रहा है। रिंकू सिंह ने शुभम चौबे की कप्तानी वाली काशी रुद्रस के खिलाफ 42 गेंदों में तीन चौकों और 6 छक्कों की मदद से अर्धशतक जड़ा।
उन्होंने 160 से अधिक की धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ 48 गेंदों में 78 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी से न सिर्फ मेरठ मावेरिक्स टीम को बल्कि सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम को भी राहत मिली होगी।
संजू सैमसन के अलावा रिंकू सिंह ने एशिया कप 2025 से पहले ही टीम इंडिया (Asia Cup Team India) के लिए अपनी फॉर्म साबित कर दी है. कप्तान रिंकू की पारी के दम पर मेरठ मावेरिक्स ने 9वें मैच में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और छह टीमों की अंक तालिका में दूसरा स्थान बरकरार रखा.
काशी रुद्रस 7 विकेट से हारा
मैच में काशी रुद्रस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। टीम को पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज गोस्वामी के रूप में पहला झटका लगा। करण शर्मा ने 50 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली।
उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके अलावा कप्तान शुभम चौबे ने 29 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।

More Stories
भारतीय महिला टीम ने रिकर्व आर्चरी में पहली बार जीता गोल्ड
4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, 15 महीने पहले हुई थी सगाई
भारत आठवीं बार बना विमेंस एशिया कप चैंपियन, नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार