अररिया (बिहार), 6 नवम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में विपक्षी राजद-कांग्रेस गठबंधन पर घुसपैठियों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यही लोग वोट बैंक की राजनीति के कारण भगवान राम और छठी मैया को नापसंद करते हैं।
बिहार आज विकास के लिए वोट कर रहा है
अररिया ज़िले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं द्वारा अयोध्या जाकर निषाद राज, माता शबरी और महर्षि वाल्मीकि को समर्पित धार्मिक स्थलों के दर्शन करने में आनाकानी करना दलितों और पिछड़ों के प्रति उनकी ‘घृणा’ का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार आज विकास के लिए वोट कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को ‘जंगल राज’ से मुक्ति दिलाने का जो फैसला लिया गया था, उसे फिर से लिया गया है। प्रधानमंत्री अररिया में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं
श्री मोदी ने कहा, “आज बिहार के अन्य हिस्सों में भी मतदान हो रहा है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। युवा भी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। लोगों का यह सैलाब बता रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होने वाला है।” उन्होंने कहा, “एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार…एक बार फिर सुशासन की सरकार। यही मोदी की गारंटी है। आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं।” राज्य में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शासन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जंगल राज’ के दौरान बिहार का विकास पूरी तरह से ठप हो गया था।
उन्होंने कहा, “जंगलराज का मतलब है कटुता, क्रूरता, कुशासन और भ्रष्टाचार। उस दौर में बिहार का विकास रिपोर्ट कार्ड शून्य था। कितने एक्सप्रेसवे बने, कोसी नदी पर कितने पुल बने, कितने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बने, कितने मेडिकल कॉलेज खुले? सबका जवाब शून्य है। न आईटीआई, न आईआईएम।” मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास के रास्ते पर ला खड़ा किया।
यह भी देखें : पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी का कोई अधिकार नहीं है

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव