चंडीगढ़, 30 मई 2026: पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पंचायत सेक्रेटरी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
सस्पेंड किए गए सभी पंचायत सेक्रेटरी पटियाला जिले के पातड़ां, समाना, सनौर, पटियाला और नाभा विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं। सस्पेंशन के दौरान इन कर्मचारियों का हेड ऑफिस जिला विकास और पंचायत अधिकारी, पटियाला का कार्यालय रहेगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सस्पेंशन की अवधि में ये कर्मचारी पंजाब सिविल सर्विस नियम 7.2 के तहत गुजारा भत्ता पाने के हकदार होंगे। इसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र देना होगा कि वे इस दौरान किसी अन्य लाभकारी नौकरी या व्यवसाय से जुड़े नहीं हैं।
विभाग ने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है और आदेश तुरंत प्रभावी माने जाएंगे।
यह भी देखें: पंचायत चुनाव में गंभीर अनुशासनहीनता, पोलिंग अधिकारी सस्पेंड, प्रत्याशी के लिए प्रचार का आरोप

More Stories
आप ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज
पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर स्कूटी सवार की हादसे में मौत, पिता की दवा लेने आया था