October 31, 2026

हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Run for Unity

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2026: हरियाणा में आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालयों पर सुबह दौड़ हुई। इसमें मंत्री विधायक प्रशासनिक अधिकारी पुलिसकर्मी खिलाड़ी और आम लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पहले सभी को एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद तिरंगा लहराकर रैली को रवाना किया।

वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कैबिनेट मंत्री और विधायक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। दौड़ के जरिए लोगों को एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई। कई जगहों पर दौड़ सुबह 8 बजे के बाद शुरू होगी। सोनीपत में जिला ये कार्यक्रम जिला पुलिस लाइन से शुरू होगा। यहां शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब