April 4, 2026

यूसी बर्कले में पढ़ रहे साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में लापता

यूसी बर्कले में पढ़ रहे साकेत...

न्यूयार्क, 14 फरवरी : अमेरिका में पढ़ रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने की खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत University of California, Berkeley में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कर रहे थे। Consulate General of India, San Francisco ने छात्र के लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा गया कि कांसुलेट परिवार के संपर्क में है और छात्र को खोजने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

रूममेट ने मांगी मदद

साकेत के रूममेट बनीत सिंह ने लिंक्डइन पर पोस्ट साझा कर जानकारी देने की अपील की। उन्होंने बताया कि साकेत 9 फरवरी, सोमवार से लापता हैं और उन्हें आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंजा के पास देखा गया था। उन्होंने लिखा कि वह पुलिस विभाग के साथ मिलकर तलाश में जुटे हैं और किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने की अपील की।

विदेश मंत्रालय ने दोहराई प्रतिबद्धता

इस बीच, लोकसभा में सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर उठाए गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। मंत्रालय ने कहा कि विदेशों में स्थित भारतीय मिशन और दूतावास हिंसा या दुर्व्यवहार की किसी भी घटना को संबंधित देशों के अधिकारियों के समक्ष उठाते हैं, ताकि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों द्वारा नस्लीय भेदभाव, हमलों और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। साकेत के लापता होने की घटना ने एक बार फिर छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी देखें : कैनेडा के टंबलर रिज में हुई गोलीबारी में मृतक 8 बच्चों की पहचान