वैंकूवर (मलकीत सिंह), 13 फरवरी : टंबलर रिज में हुई भीषण गोलीबारी की घटना ने पूरे कनाडा को झकझोर कर रख दिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के इस पहाड़ी शहर में हुई इस दर्दनाक वारदात में 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे देश में शोक और सदमे का माहौल है। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, अचानक हुई गोलीबारी में जान गंवाने वालों में कई नाबालिग भी शामिल हैं, जिससे यह घटना और भी हृदयविदारक बन गई है।
अब तक जिन लोगों की पहचान सार्वजनिक की गई है, उनमें एबल मवांसा, एज़ीकियल स्कोफील्ड, जोई बेनुआ, जेनिफर जैकब्स, जेनिफर स्ट्रैंग, एमट जैकब्स और काइली स्मिथ शामिल हैं। बाकी पीड़ितों की जानकारी परिवार की सहमति मिलने के बाद जारी की जाएगी।
स्कूलों और सरकारी संस्थानों में शोक सभाएं
घटना के बाद स्थानीय स्कूलों, दफ्तरों और सरकारी संस्थानों में शोक सभाओं का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर और केंद्र सरकार के नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह घटना पूरे देश के लिए बड़ा सदमा है और सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अमेरिका में यूपीएस मालवाहक विमान दुर्घटना का भयावह CCTV वीडियो जारी, 15 लोगों की मौत
अडानी को अमेरिका से बड़ी कानूनी राहत, DOJ ने आपराधिक आरोप वापस लिए
Oil Crisis: अमेरिकी वित्त विभाग ने रूसी तेल पर 30 दिन की राहत दी