इंफाल, 2 अप्रैल : मणिपुर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों ने सघन अभियान चलाते हुए तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन पर जबरन वसूली में संलिप्त होने के आरोप हैं। पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के थोंगखोंग लक्ष्मी बाजार क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (PREPAK) से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो लोगों से जबरन वसूली कर रहा था।
पीएलए और केसीपी के सदस्य भी गिरफ्तार
इंफाल पूर्व जिले के खाबेइसोई इलाके से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक सदस्य को हिरासत में लिया गया। वहीं, कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सक्रिय सदस्य को कोंगपाल कोंगखाम लेइकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के हेइरोक पार्ट-2, खंगाबोक महादेवा चिंग क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।
हथगोले और अन्य हथियार जब्त
अभियान के दौरान दो हथगोले समेत कई हथियार बरामद किए गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित बड़ी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और भी सख्त कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
यह भी देखें : भारत में Starlink’s Satellite Service ने लॉन्चिंग की तरफ बढ़ाया कदम

More Stories
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से होगी शुरू, iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट, नई कीमत आई सामने
आजमगढ़ में पत्नी बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यूपी की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग