ओरेम, 11 सितम्बर : अमेरिका के यूटा के एक कॉलेज में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें अमेरिकी कार्यकर्ता और रूढ़िवादी युवा संगठन ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ के सीईओ और सह-संस्थापक चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में यूटा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
यूटा वैली यूनिवर्सिटी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, किर्क एक तंबू के नीचे बैठे और हाथ में माइक्रोफोन लिए हुए बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी समय गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद भगदड़ मच गई।

More Stories
ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिका ने किया खारिज, व्हाइट हाउस ने बताया ‘हास्यास्पद’
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
धोखाधड़ी के आरोप में कनाडा के पूर्व लॉ डीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी