चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2026: अमृतसर के कस्बा ब्यास के गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर डेरा ब्यास की खेती वाली जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गोलियां चलने से एक सेवादार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह और घायल की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घायल को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक दोनों सेवादार शनिवार को डेरा ब्यास की जमीन पर खेतीबाड़ी के काम से गांव गाजीवाल पहुंचे थे। इसी दौरान युद्धबीर सिंह उर्फ जोधा अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। छह कनाल जमीन को लेकर युद्धबीर सिंह कब्जा करने की फिराक में था। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने सेवादारों पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
एसएसपी देहात कंवलप्रीत चाहल ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युद्धबीर सिंह उर्फ जोधा उसकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से हथियार और काफी संख्या में कारतूस भी बरामद किए।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
बिक्रम मजीठिया के साले गजपत सिंह ग्रेवाल को मिली अग्रिम जमानत
आप ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज