टांडा उड़मुड़, 1 सितम्बर : पंजाब सरकार की हर क्षेत्र में नाकामी के कारण आज पंजाब के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। ये विचार शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने टांडा में ब्यास नदी पुल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा, शिरोमणि अकाली दल होशियारपुर के जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह लखी, राजनवीर सिंह घुम्मन हलका इंचार्ज श्री हरगोबिंदपुर, लखविंदर सिंह टिम्मी, किरपाल सिंह गेरा और अन्य नेता भी मौजूद थे।
इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने समय पर पुलियों और नालों की सफाई करवाई होती तो पंजाब के लोगों को आज यह स्थिति नहीं देखनी पड़ती। उन्होंने कहा कि राज्य में औसत से अधिक बारिश और सरकार की नाकामियों के कारण आज पंजाब के लोग बाढ़ से घिरे हुए हैं और पूरा पंजाब बहुत बुरे हालात में है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की कि वे तुरंत नुकसान का सर्वेक्षण करवाएं और पंजाब के लोगों को विशेष राहत पैकेज प्रदान करें ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
इस अवसर पर उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस मुश्किल घड़ी में पूरे पंजाब के साथ खड़ा है और वे खुद दिन-रात बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी देखें : गांवों में उफान पर चल रहा रावी दरिया का पानी उतरने लगा

More Stories
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के हार्ट आर्टरी में मिला ब्लॉकेज, जयपुर में हुआ सफल इलाज
अमृतसर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, एक महिला गिरफ्तार
बटाला के सरूप वाली गांव में पुलिस पर फायरिंग, बदमाश के पैर में गोली लगी