चंडीगढ़, 12 सितंबर 2026: बहबल कलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल आज एसआईटी के समक्ष पेश नहीं होंगे। उन्हें सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित एसआईटी मुख्यालय बुलाया गया था लेकिन अभी तक वह नहीं पहुंचे। उनके वकील व सीनियर नेता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर और बंटी रोमाना सेक्टर-32 स्थित पुलिस इंस्टीट्यूट में पौने 11 बजे पहुंच गए थे।
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता रणबीर सिंह ढीढ़सा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल के बीच समझौता हो रहा है। भाजपा ने कहा है कि वह एसआईटी के सामने पेश न हों उन्हें पार्टी की तरफ से बचा लिया जाएगा।
यह भी देखें: सुखबीर बादल ने परिसीमन बिल का किया समर्थन, महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

More Stories
भाजपा नेताओं का गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है – कुलदीप धालीवाल
इंदरजीत कौर आज की पीढ़ी के लिए एक साइक्लोपीडिया थीं- CM नायब सैनी
पंजाब में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, जालंधर और मोगा में 2 मौतें