भारत Archives -

नेपाल की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आपत्ति, अमरीकि कठपुतली बनकर चीन भारत से पंगा
नई दिल्ली, 4 मई : नेपाल ने उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के जरिए प्रस्तावित कैलाश मानसरोवर यात्रा के मार्ग पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। नेपाल ने भारत और चीन दोनों के समक्ष कूटनीतिक विरोध जताते हुए दावा किया है कि लिपुलेख और आसपास के क्षेत्र उसकी सीमा में आते हैं। नेपाल की बालेन शाह सरकार ने अपने एक महीने से थोड़े ही ज्यादा कार्यकाल में एक साथ भारत और चीन दोनों से दो-दो हाथ करने का फैसला किया है। बालेन शाह की सरकार ने भारत और चीन की उस योजना पर आपत्ति जताई है जिसके तहत वे लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा आयोजित कर रहे हैं।

भारत का सख्त जवाब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल के दावों को एकतरफा और ‘बनावटी विस्तार’ बताते हुए खारिज कर दिया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल के ये दावे न तो वैध हैं और न ही ऐतिहासिक तथ्यों या साक्ष्यों पर आधारित हैं। इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत “नेपाल के साथ रचनात्मक बातचीत” के लिए हमेशा तैयार है।

नेपाल ने अपने विरोध में 1816 की सुगौली संधि का हवाला देते हुए कहा है कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी उसके अभिन्न अंग हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि यह कदम राजनीतिक दलों से परामर्श के बाद उठाया गया है।

भारत का रुख—पुराना और स्थापित मार्ग

भारत ने स्पष्ट किया कि लिपुलेख दर्रा 1954 से कैलाश मानसरोवर यात्रा का स्थापित मार्ग रहा है और यह कोई नया विकास नहीं है। भारत ने कहा कि दशकों से तीर्थयात्री इसी रास्ते से यात्रा करते आ रहे हैं। नेपाल इससे पहले भी इस मुद्दे पर आपत्ति जता चुका है। पिछले साल अगस्त में भी नेपाल ने इसी तरह का विरोध दर्ज कराया था।

लिपुलेख दर्रा भारत, नेपाल और चीन के त्रिकोणीय जंक्शन पर स्थित है। 1816 की सुगौली संधि, जो एंग्लो-गोरखा युद्ध के बाद हुई थी, आज भी इस सीमा विवाद का मुख्य आधार बनी हुई है।

यह भी देखें : बंगाल में भाजपा त्रिणमूल कांग्रेस से मजबूत स्थिती में, जीत अभी दूर

The post नेपाल की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आपत्ति, अमरीकि कठपुतली बनकर चीन भारत से पंगा appeared first on .

हिन्द महासागर में ऑस्ट्रेलिया का अहम रक्षा साझेदार बनेगा भारत
नई दिल्ली, 17 अप्रैल : आज वैश्विक रक्षा समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘राष्ट्रीय रक्षा रणनीति 2026’ जारी की। इस रणनीति में भारत को ‘टॉप-टियर’ सुरक्षा साझेदार का दर्जा देते हुए पूर्वोत्तर हिंद महासागर में उसका सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी बताया गया है। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते शक्ति संतुलन को दर्शाता है।

छिपी हैं गहरी सुरक्षा चिंताएँ

विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल औपचारिक कूटनीतिक बयान नहीं है, बल्कि इसके पीछे क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ हैं। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया अब भरोसेमंद साझेदारों की तलाश में है, जिसमें भारत एक प्रमुख विकल्प बनकर उभरा है। नई रणनीति में पूर्वोत्तर हिंद महासागर को ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था की ‘शह रग’ बताया गया है। यही वह क्षेत्र है जहां से ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर कच्चे तेल, गैस और कोयले के व्यापारिक जहाज गुजरते हैं। इसलिए इन समुद्री व्यापार मार्गों (Sea Lines of Communication) की सुरक्षा ऑस्ट्रेलिया के लिए अत्यंत जरूरी हो गई है।

887 अरब डॉलर का विशाल रक्षा निवेश

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ‘इंटीग्रेटेड इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम (IIP)’ भी पेश किया है। इस कार्यक्रम के तहत 2036 तक लगभग 887 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 740 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए जाएंगे। यह निवेश वैश्विक स्तर पर रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़े दीर्घकालिक निवेशों में से एक माना जा रहा है। इस रणनीति का उद्देश्य सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा नहीं, बल्कि पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। भारत के साथ सहयोग बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा, रक्षा साझेदारी और रणनीतिक संतुलन को मजबूत करना चाहता है।

यह भी देखें : नासिक TCS मामला : धर्मांतरण और उत्पीड़न का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

The post हिन्द महासागर में ऑस्ट्रेलिया का अहम रक्षा साझेदार बनेगा भारत appeared first on .

पश्चिम एशिया तनाव: भारत की अर्थव्यवस्था और गरीबों पर बढ़ता खतरा
नई दिल्ली, 14 अप्रैल : संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह संघर्ष लंबे समय तक जारी रहता है, तो भारत की अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन पर गंभीर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में गरीबी दर 23.9% से बढ़कर 24.2% तक पहुंच सकती है। इससे करीब 24,64,698 लोग गरीबी रेखा के नीचे चले जाएंगे। कुल गरीबों की संख्या बढ़कर 35.40 करोड़ तक पहुंचने की आशंका है।

तेल और गैस आयात पर भारी निर्भरता

भारत की ऊर्जा जरूरतें बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर हैं। देश 90% से अधिक तेल आयात करता है, इसमें से 40% कच्चा तेल और 90% एलपीजी खाड़ी देशों से आता है। ऐसे में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से ईंधन कीमतों में उछाल और सप्लाई में बाधा का खतरा है। भारत अपने कुल उर्वरक आयात का 45% हिस्सा खाड़ी देशों से लेता है।
यदि संकट जून तक जारी रहा, तो खरीफ सीजन प्रभावित हो सकता है।

वर्तमान यूरिया स्टॉक: 6.114 मिलियन टन, यह स्टॉक सीमित समय के लिए ही पर्याप्त माना जा रहा है। इससे किसानों को उर्वरक की कमी का सामना करना पड़ सकता है।अक्टूबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, लगभग 93.7 लाख भारतीय गल्प सहयोग परिषद देशों में काम कर रहे हैं। ये प्रवासी भारत में आने वाले कुल 38–40% रेमिटेंस भेजते हैं। क्षेत्र में आर्थिक मंदी के कारण इनकी आय घट सकती है, जिससे भारत में उनके परिवारों की खरीद शक्ति प्रभावित होगी।

MSME सेक्टर पर बढ़ता दबाव

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) भी इस संकट से अछूते नहीं रहेंगे। प्रमुख प्रभावित क्षेत्र: रत्न-आभूषण, कपड़ा उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कच्चे माल की कमी और निर्यात में देरी के कारण : छंटनी बढ़ सकती है, काम के घंटे घटाए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया का संकट लंबा खिंचता है, तो भारत को महंगाई, बेरोजगारी और आपूर्ति संकट जैसे कई मोर्चों पर एक साथ दबाव झेलना पड़ सकता है।

The post पश्चिम एशिया तनाव: भारत की अर्थव्यवस्था और गरीबों पर बढ़ता खतरा appeared first on .

अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलने पर भारत का चीन को कड़ा जवाब
नई दिल्ली, 13 अप्रैल : भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश की कुछ जगहों के नाम बदलने के कदम को सख्ती से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि ऐसे दावे और “काल्पनिक नामकरण” इस सच्चाई को नहीं बदल सकते कि यह क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत किसी भी “शरारती कोशिश” को स्वीकार नहीं करता, जिसमें भारतीय क्षेत्र के स्थानों को नए नाम दिए जाएं। उन्होंने दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश “भारत का अटूट और अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।”

द्विपक्षीय संबंधों पर असर की चेतावनी

भारत ने चेतावनी दी कि चीन की ऐसी कार्रवाइयां दोनों देशों के संबंधों को सामान्य और स्थिर बनाने के प्रयासों में बाधा डालती हैं। सरकार ने कहा कि इस तरह के कदम आपसी विश्वास और समझ को कमजोर करते हैं। भारत ने साफ कहा कि चीन को ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए जो द्विपक्षीय संबंधों में नकारात्मकता पैदा करती हैं और तनाव बढ़ाती हैं। यह प्रतिक्रिया तब आई जब बीजिंग ने अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के लिए चीनी नामों की नई सूची जारी की, जिसे भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

यह भी देखें : अमेरिका-ईरान तनाव से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल, अमरीका भी बेहाल

The post अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलने पर भारत का चीन को कड़ा जवाब appeared first on .

पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिका में भारत की जोरदार तैयारी
नई दिल्ली, 11 अप्रैल : ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा ने वैश्विक स्तर पर अस्थायी राहत जरूर दी है, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक हलचल नए तनाव के संकेत दे रही है। ऊर्जा और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में देशों की सक्रियता बढ़ गई है, और इसी बीच भारत भी अपनी कूटनीतिक व आर्थिक रणनीतियों को तेज करता नजर आ रहा है।

सीजफायर के बावजूद खाड़ी देशों में स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं है। ऊर्जा आपूर्ति, तेल व्यापार और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर कई देश अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं, जिससे भविष्य में तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

अमेरिका दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वे लगातार उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरे का उद्देश्य भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है। हाल ही में विक्रम मिसरी ने अमेरिका के उप विदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आगामी वर्ष के एजेंडे की व्यापक समीक्षा भी की।

अमेरिकी राजदूत ने जताई सकारात्मकता

भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा साझेदारी को लेकर भी अहम बातचीत हुई। अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट और विक्रम मिसरी के बीच हुई चर्चा में सिविल न्यूक्लियर सहयोग, कोयला गैसीकरण और एलपीजी निर्यात जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस बैठक को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा हाल ही में पारित ‘शांति’ बिल के बाद दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।

भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा

लगातार हो रही बैठकों और संवाद से स्पष्ट है कि भारत और अमेरिका अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बदलते वैश्विक हालात के बीच यह साझेदारी रणनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है।

यह भी देखें : गुजरात के पोरबंदर में शराब की दुकान को मंजूरी, लोगाें ने क्या कहा

The post पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिका में भारत की जोरदार तैयारी appeared first on .

मोदी से हुई तीन बार बात, भारत की अच्छाई शब्दों में नहीं बता सकते : ईरान
तहरान, 8 अप्रैल : अमेरिका और इजरायल के बीच लगभग 40 दिनों तक चले संघर्ष के समाप्त होने के बाद ईरान ने भारत की भूमिका की सराहना की है। यह बयान क्षेत्र में शांति और स्थिरता के प्रयासों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय कूटनीति

ईरान में सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने बताया कि इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ कम से कम तीन बार बातचीत की। इसे दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों का संकेत माना जा रहा है। इलाही ने ईरान में रह रहे भारतीयों की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे उनके लिए विशेष महत्व रखते हैं।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि भारतीयों के प्रति उनकी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें भारतीयों की याद आती है, उनकी आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने भारत के लोगों को “असाधारण और खूबसूरत” बताते हुए सभी भारतीयों का धन्यवाद किया।

भारत ने नागरिकों को दी सतर्कता की सलाह

हालांकि अमेरिका के साथ सीजफायर की स्थिति बनी हुई है, लेकिन ईरान में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। ऐसे में भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर ईरान छोड़ने की सलाह दी है। अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने स्पष्ट किया कि ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा उनकी और उनके देश की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग को दर्शाता है।

यह भी देखें : बांग्लादेशी विदेश मंत्री की एस.जै शंकर से मुलाकात, संबंधों में सुधार की उम्मीद

The post मोदी से हुई तीन बार बात, भारत की अच्छाई शब्दों में नहीं बता सकते : ईरान appeared first on .

बांग्लादेशी विदेश मंत्री की एस.जै शंकर से मुलाकात, संबंधों में सुधार की उम्मीद
नई दिल्ली, 8 अप्रैल : बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह मुलाकात पिछले 18 महीनों से जारी कूटनीतिक तनाव के बाद दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

भारत में तीन दिवसीय दौरे पर खलीलुर रहमान

खलीलुर रहमान मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देना और संवाद को फिर से सक्रिय करना है। खास बात यह है कि यह यात्रा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत की ओर से पहली उच्चस्तरीय कूटनीतिक पहल है। बैठक के बाद एस जयशंकर ने अपने संदेश में कहा कि बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना खुशी की बात रही।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने भविष्य में लगातार संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

NSA अजीत डोभाल ने भी की मुलाकात

इससे पहले मंगलवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने खलीलुर रहमान के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-बांग्लादेश संबंधों को नई दिशा देने और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को लेकर उम्मीद जताई है कि इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और अधिक मजबूत व स्थायी बनेगा। यह दौरा क्षेत्रीय स्थिरता और विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विदेश मंत्री खलीलुर रहमान 10 से 12 अप्रैल तक मॉरीशस में आयोजित इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस में भी भाग लेंगे। इस दौरान वे विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

यह भी देखें : मेक्सिको में अगवा किए गए 9 खनन मजदूरों की मौत की पुष्टि

The post बांग्लादेशी विदेश मंत्री की एस.जै शंकर से मुलाकात, संबंधों में सुधार की उम्मीद appeared first on .

जिन्होंने देश पर राज किया, आज उसी मीर जाफर के वंशजों के कट गए वोट
नई दिल्ली, 7 अप्रैल : भारत के इतिहास में Mir Jafar को एक ऐसे शासक के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने Siraj ud-Daulah के साथ विश्वासघात किया। लेकिन आज उनके ही वंशज अपनी पहचान और नागरिकता साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के Murshidabad में रहने वाले 89 वर्षीय Syed Aamir Mirza के सामने यह चुनौती खड़ी हो गई है कि उन्हें यह साबित करना पड़ रहा है कि वे भारत के नागरिक हैं।

वोटर लिस्ट से नाम हटने पर विवाद

हाल ही में चुनावों से पहले की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान उनके परिवार के 300 से अधिक सदस्यों के नाम वोटर सूची से हटा दिए गए। इससे उनके राजनीतिक अधिकारों और पहचान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आमिर मिर्ज़ा के पास केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली रॉयल पेंशन का दस्तावेज़ है, जो उनके अनुसार उनकी पहचान और नागरिकता का प्रमाण है। वे कहते हैं कि जन्म से ही उन्हें यह पेंशन मिल रही है, फिर भी नागरिकता पर सवाल उठना बेहद दुखद है।

वोट देना सम्मान की बात

उनके बेटे के अनुसार, आमिर मिर्ज़ा आज भी हर चुनाव में मतदान करने जाते हैं और अक्सर सबसे पहले वोट डालते हैं। उनके लिए मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि सम्मान का प्रतीक है चाहे चुनाव नगरपालिका का हो, विधानसभा का या लोकसभा का। वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को परिवार ने अपने सम्मान पर चोट बताया है। यह मामला न केवल एक परिवार, बल्कि नागरिकता और पहचान से जुड़े बड़े सवालों को भी सामने लाता है।

यह भी देखें : सातानकुलम कस्टोडियल किलिंग केस में बड़ा फैसला

The post जिन्होंने देश पर राज किया, आज उसी मीर जाफर के वंशजों के कट गए वोट appeared first on .

ऊर्जा संकट के बीच रूस दूर करेगा भारत की एनर्जी पूर्ती की समस्या
नई दिल्ली, 4 अप्रैल : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और Strait of Hormuz में व्यवधान के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इसी बीच रूस ने भारत को कच्चे तेल और एलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस) की सप्लाई बढ़ाने का भरोसा दिया है। रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री Denis Manturov की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान ऊर्जा सहयोग मुख्य मुद्दा रहा।

2 अप्रैल 2026 को उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval, विदेश मंत्री S. Jaishankar और वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman से मुलाकात की।

सबसे बड़ा तेल सप्लायर बनने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चे तेल का सप्लायर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रूसी पक्ष ने बताया कि उसकी कंपनियां भारतीय बाजार में तेल और एलएनजी की सप्लाई लगातार बढ़ाने में सक्षम हैं। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में तेल और गैस क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई।

ऊर्जा सुरक्षा पर भारत का फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक में भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने रूसी तेल और गैस की सप्लाई के लिए भुगतान तंत्र को आसान बनाने के विकल्पों पर विचार किया। मंटूरोव की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वैकल्पिक सप्लायरों के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

यह भी देखें : अमेरिका के इंडियाना में नए कानून से पंजाबी सिख ट्रक ड्राइवरों पर संकट

The post ऊर्जा संकट के बीच रूस दूर करेगा भारत की एनर्जी पूर्ती की समस्या appeared first on .

‘मेक इन इंडिया’ रक्षा निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38 हजार करोड़ पार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल : भारत ने रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में हथियारों और रक्षा प्रणालियों का निर्यात 38,424 करोड़ रुपये (लगभग 4.11 अरब डॉलर) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।

62% से ज्यादा की जबरदस्त वृद्धि

Ministry of Defence द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रक्षा निर्यात में 62.66% की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 23,622 करोड़ रुपये था। इस उपलब्धि में रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (DPSUs) और निजी कंपनियों दोनों की अहम भूमिका रही।

सार्वजनिक उपक्रमों की हिस्सेदारी: 54.84%

निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी: 45.16%

पब्लिक सेक्टर का निर्यात 151% बढ़कर 8,389 करोड़ से 21,071 करोड़ रुपये हो गया, जबकि निजी क्षेत्र का निर्यात 14% बढ़कर 17,353 करोड़ रुपये पहुंच गया।

5 साल में तीन गुना बढ़ा निर्यात

पिछले पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात लगभग तीन गुना हो चुका है, जो देश को एक उभरते हुए वैश्विक रक्षा निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है। भारत अब कई आधुनिक रक्षा प्रणालियों का निर्यात कर रहा है, जिनमें शामिल हैं: BrahMos missile, Pinaka rocket system, Akash missile system, रडार, ड्रोन, Dornier 228 और आधुनिक तोपखाना सिस्टम।

अंतरराष्ट्रीय सौदों से मिली मजबूती

Armenia ने आकाश और पिनाका सिस्टम के लिए करीब 2 अरब डॉलर का सौदा किया है। वहीं Vietnam ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की प्रक्रिया में है, जबकि Philippines और Indonesia पहले ही इसमें रुचि दिखा चुके हैं। भारत का बढ़ता रक्षा निर्यात न सिर्फ आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि यह देश की वैश्विक रणनीतिक स्थिति को भी मजबूत कर रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में यह उपलब्धि भारत को विश्व के प्रमुख रक्षा निर्यातकों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ा रही है।

यह भी देखें : राघव चड्ढा से क्यों नाराज़ हुए केजरीवाल? AAP में मतभेद और पद छिनने की इनसाइड स्टोरी

The post ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38 हजार करोड़ पार appeared first on .