नई दिल्ली, 4 मई : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए आज मतगणना जारी है। हालांकि इस बार सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई हैं, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है। पश्चिम बंगाल में पिछले 15 साल से सत्ता में काबिज ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है, जिसे चुनाव जीतने वाली मशीन के तौर पर देखा जा रहा है। शुरुआती रुझानों में भाजपा, तृणमूल कांग्रेस से मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, लेकिन अंतिम नतीजों के लिए अभी इंतजार बाकी है।
भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है। इस हाई-प्रोफाइल सीट ने पूरे राज्य का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। भवानीपुर के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा नेताजी इंडोर स्टेडियम और मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतगणना के दौरान भाजपा और टीएमसी के एजेंट लगातार केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच भवानीपुर में दोनों दलों के एजेंटों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। टीएमसी एजेंटों ने आरोप लगाया कि उन्हें फाइलें और पेन अंदर ले जाने से रोका जा रहा है, जबकि भाजपा एजेंटों को अनुमति दी जा रही है।
टीएमसी ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल
एक टीएमसी एजेंट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह सतर्क है। राज्यभर में सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
यह भी देखें : पांच राज्यों के चुनाव परिणाम की पेटीयां खुलीं, किस्मत किसकी खुलेगी?

More Stories
नेपाल की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आपत्ति, अमरीकि कठपुतली बनकर चीन भारत से पंगा
हिमाचल में कुदरत का कहर: तेज हवाओं और बारिश से भारी तबाही
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम की पेटीयां खुलीं, किस्मत किसकी खुलेगी?