अहमदाबाद, 10 अप्रैल : गुजरात के पोरबंदर, जो महात्मा गांधी का जन्मस्थान है, में पहली बार शराब की दुकान खोले जाने की मंजूरी दी गई है। यह दुकान लॉर्ड्स होटल में खुलेगी, जिसकी अनुमति राज्य के गृह विभाग ने हाल ही में दी है। दो साल पहले दी गई आवेदन पर मंजूरी मिलने के बाद अब केवल वे लोग ही यहां से शराब खरीद सकेंगे, जिनके पास वैध परमिट होगा। गुजरात में पर्यटकों, स्वास्थ्य कारणों से शराब लेने वालों और कॉरपोरेट कार्यक्रमों में भाग लेने वालों को विशेष परमिट जारी किए जाते हैं।
शराबबंदी कानून के बीच लिया गया फैसला
गुजरात में शराबबंदी गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट 1949 के तहत लागू है। इस कानून के अनुसार राज्य में शराब का उत्पादन, बिक्री, खरीद, भंडारण और सेवन आम तौर पर प्रतिबंधित है, लेकिन विशेष अनुमति के तहत छूट दी जाती है। इस निर्णय को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे गांधीजी के सिद्धांतों के खिलाफ बता रहे हैं।
राज्य सरकार के अनुसार, पिछले दो वर्षों में पुलिस ने पूरे गुजरात में लगभग 42 करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त की है।
यह आंकड़े हाल ही में विधानसभा में प्रस्तुत किए गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि शराबबंदी के बावजूद अवैध कारोबार जारी है।
यह भी देखें : हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 3 की मौत

More Stories
राहुल गांधी का NEET विवाद पर बड़ा बयान, PM से धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
नीट पेपर लीक में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार
चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण की घोषणा की, हरियाणा में 1 जुलाई से शुरू होगा पुनरीक्षण