चंडीगढ़, 9 जून 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जून-2026 की टीजीटी टीईटी परीक्षाएं 13 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
तैय शेड्यूल के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी (आर्ट्स) की परीक्षा होगी। वहीं दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक टीजीटी (मेडिकल) की परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
गौरतलब है कि 13 जून को ही धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेला जाना है। मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के इलाकों में भारी यातायात और जाम की संभावना है।
इसे देखते हुए बोर्ड ने विशेष रूप से धर्मशाला परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सतर्क किया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यथासंभव एक दिन पहले ही धर्मशाला पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि यह सलाह केवल अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा में समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दी गई है।
यह भी देखें: हरियाणा में 13 और 14 जून को होगी HTET परीक्षा, 2.45 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे

More Stories
हिमाचल में मत्स्य क्षेत्र के लिए सरकार की नई योजना, कोल्ड स्टोरेज आदि पर 70 प्रतिशत सब्सिडी
चंबा में यात्रियों से भरी बस पलटी, सात लोगों की मौत, 11 घायल
हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: सरकारी कर्मचारी को सजा देते समय विभाग को साफ कारण बताना होगा