फतेहगढ़ साहिब, 29 जून : सरहिंद जीटी रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास से गुजरते हाईवे फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह लोगों ने दिल दहला देने वाला मंजर देखा। हाईवे पर गुजर रहे तेज रफ्तार वाहनों के नीचे एक शव कुचला जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया और बचे हुए शव को फावड़े से सडक़ से खुरच कर हटाया। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने हाईवे फ्लाईओवर के फुटपाथ के पास एक मानव हाथ पड़ा देखा, जिसकी सूचना सरहिंद थाने में दी गई।
सड़क़ से खरच कर हटाए चिथड़े
मौके पर पहुंची पुलिस को हाईवे पर मानव शरीर के अंग मिले। सिर्फ एक हाथ सडक़ किनारे पड़ा मिला। हाईवे पर दूर-दूर तक बिखरे चिथड़ों को खुरच कर हटाना पड़ा। यहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। सडक़ से खुरच कर निकाले गए टुकड़ों से शव की पहचान होने की कोई उम्मीद नहीं है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार रात भर वाहनों के गुजरने से शव कई टुकड़ों में बंट गया था। मृतक की हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शव के टुकड़ों को 72 घंटे तक जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा।
लोगों ने उठाए सवाल
वाहनों के नीचे कुचले जा रहे मानव शवों के क्षत-विक्षत दर्शन करने वाले लोगों ने सवाल उठाया कि रात को हाईवे पर गश्त करने के लिए पुलिस की ड्यूटी होती है, इसके अलावा रोड सेफ्टी फोर्स भी गश्त करती है। इसके बावजूद हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के नीचे एक शव कुचला जाता रहा।
यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये क्षत-विक्षत शव किसी सडक़ हादसे का शिकार हुए व्यक्ति के हैं या इसके पीछे कोई संदिग्ध घटना है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के नीचे लिंक रोड पर उतरने के लिए सीढिय़ां न होने के कारण रात के समय हाईवे फ्लाईओवर पर पैदल चलने वालों का रहना मुश्किल है।

More Stories
सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति पूरी तरह गंभीर : हरपाल सिंह चीमा
तरनतारन सरपंच हत्याकांड अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत: अमन अरोड़ा
स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की प्रगति का अवलोकन किया