पटियाला, 11 जून : पटियाला के बिशन नगर क्षेत्र में बहने वाली छोटी नदी की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। इलाके के निवासी जसबीर सिंह ने इस ओर ध्यान दिलाते हुए प्रशासन से अपील की है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द नदी की सफाई करवाने के लिए कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी में गंदगी और अवैध कचरा फेंकने के कारण जल प्रवाह बाधित हो गया है, जिससे न केवल बदबू फैल रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
लोगों ने कहा है कि यदि समय रहते सफाई और मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। इस मौके जसबीर सिंह सहित कई निवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि छोटी नदी की सफाई एवं मरम्मत के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान