चंडीगढ़, 4 अप्रैल : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत करार दिया है। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भट्ठल ने कहा कि उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से हटाना सही फैसला नहीं था। इसके बजाय उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी कि वे पार्टी को मजबूत करें और अगली बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाकर दिखाएं।
फैसले में हुई देरी भी बनी वजह
उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन को पहले ही हटाने की सलाह दी गई थी, लेकिन जब यह फैसला लिया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस देरी ने भी राजनीतिक स्थिति को प्रभावित किया। भट्ठल के मुताबिक उस समय यह धारणा बनाई जा रही थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस को मजबूत नहीं कर पाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कुछ महीनों की बात थी और उन्हें हटाने के बजाय मौका दिया जाना चाहिए था।
भट्ठल के इस बयान से पंजाब की राजनीति में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है और कांग्रेस के अंदरूनी फैसलों को लेकर बहस छिड़ गई है।

More Stories
नशा विरोधी मामलों में सज़ा दिलाने में पंजाब का पुलिसिंग मॉडल सबसे आगे
पाकिस्तान की आईएसआई का एजेंट IED समेत गिरफ्तार
गैस की कमी से परेशान प्रवासी मजदूर अपने गांव जाने को मजबूर