चंडीगढ़, 06 अगस्त 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी हितेंद्र हैरी के पटियाला स्थित आवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई फरीदकोट पेपर लीक मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के पटियाला में प्रस्तावित सरकार विरोधी प्रदर्शन से ठीक पहले की गई।
जानकारी के अनुसार ईडी की टीम तीन वाहनों में सवार होकर हितेंद्र हैरी के मॉडल टाउन स्थित आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने किसी से बातचीत किए बिना सीधे घर में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का भी कोई जवाब नहीं दिया।
सुरक्षा कर्मियों ने आवास के अंदरूनी गेट बंद कर दिए। इसके बाद ईडी ने तलाशी और जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई देर रात तक चली। लंबे समय तक चली जांच के दौरान टीम ने कई बार ऑनलाइन भोजन भी मंगवाया। तलाशी अभियान कई घंटों तक जारी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
यह भी देखें: बिक्रम सिंह मजीठिया जेल से रिहा, समर्थकों ने समर्थन में की जमकर नारेबाजी

More Stories
पंजाब डीजीपी पद पर नियमित नियुक्ति नहीं, हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा
भगवंत मान सरकार ने ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ाया – हरजोत सिंह बैंस
लाशों पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल बौखला गए हैं – बलतेज पन्नू