नई दिल्ली, 14 अप्रैल : बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लगभग 20 वर्षों तक राज्य की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार के इस फैसले के साथ ही एक लंबे राजनीतिक दौर का अंत हो गया। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण रूप से सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चल रही राजनीतिक अटकलों पर अब विराम लग गया है।
सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री
बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है। अब वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, जिसे राज्य की राजनीति में ‘सम्राट युग’ की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
आखिरी कैबिनेट बैठक के बाद नीतीश का इस्तीफा
नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राज्यपाल के पास पहुंचे और औपचारिक रूप से पद छोड़ दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। अब सबकी नजरें नई सरकार की नीतियों और फैसलों पर टिकी हैं, जो राज्य के भविष्य की दिशा तय करेंगे।
यह भी देखें : पश्चिम एशिया तनाव: भारत की अर्थव्यवस्था और गरीबों पर बढ़ता खतरा

More Stories
कच्चे तेल की कीमतों से तेल कंपनियाें पर बढ़ा दबाव, बढ़ सकती हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें
पश्चिम एशिया तनाव: भारत की अर्थव्यवस्था और गरीबों पर बढ़ता खतरा
सुरों की मलिका आशा भोंसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर