बामियाल (पठानकोट), 5 जनवरी : कोलियन गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की ने पहले युवक को घर बुलाया, फिर उसके परिवारवालों ने उसे बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशल कुमार, पुत्र बलबीर कुमार, निवासी झेला अमाड़ा गांव के रूप में हुई है। मृतक के परिवारवालों ने लड़की के परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के परिवारवालों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में शामिल कुछ युवकों को गिरफ्तार भी किया है।
लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप
मृतक के पिता बलबीर कुमार ने बताया कि कुशल कुमार पिछले सात वर्षों से उसी इलाके की एक लड़की से प्रेम संबंध में था। पिछले शनिवार को लड़की और उसके परिवार वालों ने कुशल को घर बुलाया। कुशल अपने साथ 25,000 रुपये भी ले गया था। लड़की के परिवार वालों ने उसे बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। कुशल ने घर फोन करके बताया कि लड़की के परिवार वालों ने उसकी पिटाई की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उसके बेटे को नरोट जैमल सिंह स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे पठानकोट सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ जल्द ही मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी देखें : रूसी तेल पर ट्रंप के ब्यान ने फिर बढ़ाई भारत की चिंता

More Stories
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बोले प्रशांत किशोर – 2 करोड़ लोगों का साथ चिंता का विषय
तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, जूनियर कॉलेजों में शुरू होगी मिड-डे मील योजना
सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, 25 मई को होगी सुनवाई