नई दिल्ली – बी.सी.सी.आई. से एक खास जानकारी निकल कर सामने आ रही है। सूचना अनुसार इस बार क्रिकेट फैन का उत्साह और देश वासियों में देश की सेना प्रति उमंग बढ़ाने के लिए आई.पी.एल. का समापन समारोह के मौके ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जश्न भी मनाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था और इसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना था।
यह हमला जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़े आतंकवादियों पर किया गया। ऑपरेशन सिंदूर इसलिए शुरू किया गया क्योंकि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। अब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न आईपीएल में भी मनाया जाएगा। बीसीसीआई ने एक खास योजना बनाई है, जिसकी झलक आईपीएल 2025 के समापन समारोह में देखने को मिलेगी।
बी.सी.सी.आई. ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के समापन समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों (आईएएफ) को विशेष श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। यह समारोह 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल मैच शुरू होने से पहले आयोजित किया जाएगा।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ-साथ सेना, नौसेना और वायु सेना प्रमुखों को भी आमंत्रित किया है।

More Stories
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए रिकार्ड वोटिंग
यूके ने बढ़ाई वीज़ा फीस, भारतीय आवेदकों पर बढ़ेगा बोझ
अमेरिका दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी, रक्षा और व्यापार सहयोग पर चर्चा