July 8, 2025

इस साल झूम के बरसेंगे बादल, आई.एम.डी. ने की घोषणा

इस साल झूम के बरसेंगे बादल...

नई दिल्ली, 15 अप्रैल : उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहा है। अप्रैल माह में ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि इस मानसून में भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इसने पूरे मौसम में अल नीनो की स्थिति की संभावना को भी खारिज कर दिया।

किसानों के लिए फायदा, लोगों को भी राहत

इस वर्ष आम सीजन के मुकाबले अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी से किसानों को काफी लाभ हो सकता है, क्योंकि उन्हें फसलों के लिए पानी की अधिक आवश्यकता रहती है जो बरसात से पूरी हो जाएगी। आम लोगों को भी बरसात के कारण तेज गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि भारत में चार महीने के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है और बारिश औसत 87 सेमी का 105 प्रतिशत होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम मानसूनी वर्षा से जुड़ी अल नीनो स्थिति इस बार विकसित होने की संभावना नहीं है।

यह भी देखें : https://bharatdes.com/lets-go-to-amarnath-complete-information-about-baba-barfani-yatra-is-very-important/