बरेली, 13 सितम्बर : अभिनेत्री दिशा पाटनी और उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी के सिविल लाइंस स्थित घर के बाहर दो बदमाशों ने हवा में गोलियां चलाईं और फरार हो गए। बाद में गोल्डी बरार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके गोलीबारी की ज़िम्मेदारी ली।
गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी
पोस्ट में लिखा था कि हमने ही फायरिंग करवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया है। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। यह तो बस एक ट्रेलर था, अगली बार अगर किसी ने हमारे धर्म का अपमान किया, तो हम उसके घर में किसी को ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे।
आपको बता दें कि दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने प्रेमानंद महाराज के लड़कियों से जुड़े बयान का विरोध किया था। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फायरिंग में गोल्डी बरार गैंग का हाथ होने की बात सामने आ रही है, इसकी जांच की जा रही है।
यह भी देखें : ट्रम्प का दावा, रैली में चार्ली किर्क की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

More Stories
रावण के नए रूप में होंगे यश, सिर्फ खलनायक नहीं, खूबीयां भी देखने को मिलेंगी
हनुमान जयंति पर राम भक्तों को तौहफा, रामायणम का टीजर लांच हुआ
Priyanka Chopra ने हरिमंदिर साहिब में टेका माथा, लंगर में की सेवा