लुधियाना, 31 मई 2026: लुधियाना के घवद्दी-खानपुर नहर क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
मृतकों की पहचान मंजीत नगर निवासी वरिंदर सिंह बिंदु और विनी कुमार के रूप में हुई है। तीसरे युवक की पहचान अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी अजय कश्यप के तौर पर हुई।
जानकारी के अनुसार चारों युवक नहर के पास मौजूद थे। इसी दौरान तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। चौथे युवक को स्थानीय लोगों और बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीमों ने नहर से तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए।
हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी नशे के प्रभाव में हो सकते थे। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
ये भी देखें: जालंधर में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन महिलाओं को रौंदा, गर्भवती महिला की मौके पर मौत

More Stories
19 जुलाई को सभी पोलिंग बूथ पर एक दिन का SIR स्पेशल कैंप लगाया जाएगा – CEO अनिंदिता मित्रा
पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम की धमकी
ई-20 पेट्रोल से देशभर के लोगों को अपने वाहनों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा – सीएम मान