जालंधर, 31 मई 2026: जालंधर के नूरमहल इलाके में एक भयानक सड़क हादसा हो गया। एक अनजान तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल जा रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में छह महीने की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नकोदर रोड कॉलोनी निवासी मनप्रीत कौर के रूप में हुई है।
मनप्रीत कौर के पति जसपाल जस्सी ने बताया कि हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। परिवार वाले रोज की तरह खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। जब वे मिशर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे थे तभी अनजान गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मनप्रीत कौर अपने पीछे छह साल का बेटा छोड़ गई है।
हादसे में दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनमें किरण और जोगिंद्रो शामिल हैं। किरण के सीने में गहरी चोटें आई हैं जबकि जोगिंद्रो के पैर टूट गए हैं। दोनों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
थाना नूरमहल प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। पुलिस अब आरोपी वाहन की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गाड़ी और ड्राइवर की पहचान कर ली जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें: जालंधर में तेज रफ्तार कार पलटी, संविधान चौक पर हुआ भीषण हादसा

More Stories
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पराली जलाने को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का किया आह्वान
अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ ने 578 ग्राम आइस और 2.5 किलो हेरोइन बरामद की
मोहाली के सोहाना चौक पर कार ने दो युवतियों को टक्कर मारी, बाइक सवार भी घायल