चंडीगढ़, 15 जून 2026: टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से प्रसिद्ध अभिनेत्री संचिता उगले ने रविवार रात आत्महत्या कर ली। वे मात्र 22 वर्ष की थीं।
पालघर पुलिस के अनुसार, संचिता का शव उनके घर में सीलिंग फैन से लटका मिला। उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
मुंबई पुलिस ने मीडिया को बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध परिस्थिति नहीं मिली। सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। घटना के समय वे घर में अकेली थीं।
परिवार ने बताया कि संचिता अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थी। इसी दौरान संचिता ने बेडरूम में फांसी लगा ली।
परिवार उन्हें तुरंत तुलिंज अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संचिता ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं।
ये भी देखें: दिग्गज फिल्म निर्माता आर.बी. चौधरी का सड़क हादसे में निधन

More Stories
मिर्जापुर द मूवी ने चौथे दिन 100 करोड़ पार किया, हनुमान अंश की रही धूम
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही आंकड़ा 100 करोड़ पार
ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन वाला रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया, कृति के कपड़ों को लेकर मचा बवाल