चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया को गंभीर कदाचार के आरोप में पद से हटा दिया है। उन पर करीब एक साल तक ईरान और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय सैन्य जानकारी दो अलग-अलग मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को देने का आरोप है।
एक आंतरिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक सिल्विया ने पत्रकारों से जानकारी साझा करने की बात स्वीकार की है। जांच के दौरान वह तीन पॉलीग्राफ यानी झूठ पकड़ने वाले परीक्षणों में भी विफल रहे। मामला आगे की कार्रवाई के लिए अमेरिकी न्याय विभाग को भेज दिया गया है। जबकि जांच अभी जारी है।
समाचार वेबसाइट एक्सियोस की ओर से देखी गई जांच रिपोर्ट के अनुसार सिल्विया अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के रणनीति योजना और नीति निदेशालय के प्रमुख थे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि कई पॉलीग्राफ परीक्षणों में विफल रहने के बाद सिल्विया ने वीडियो पर गोपनीय जानकारी साझा करने की बात स्वीकार की।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक सिल्विया ने जून 2025 से पत्रकारों को गोपनीय जानकारी देना शुरू किया था। पेंटागन की ओर से मीडिया की पहुंच पर सख्ती बढ़ाए जाने के बाद भी यह सिलसिला जारी रहा।
ये भी देखें: टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने जारी किया नोटिस, सात दिनों में मांगा जवाब

More Stories
पाकिस्तान में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत
ब्राजील में चुनाव में हार के बाद बोल्सोनारो परिवार ने छोड़ा देश, परिवार के साथ पहुंचे मियामी
ट्रंप ने दावा किया- मेरे समर्थन से नेतन्याहू की जीत संभव, मैंने बीबी का समर्थन किया, तो पासा पलट गया