वाशिंगटन, 21 सितंबर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता का मुद्दा उठाया है। ट्रंप का कहना है कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता के लिए वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, उन्होंने अब तक भारत-पाकिस्तान सहित सात युद्ध समाप्त कराए हैं। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापार का लालच देकर युद्धविराम करवाया।
ट्रम्प ने क्या कहा?
अमेरिका में एक डिनर पार्टी में ट्रंप ने कहा, “हम वैश्विक मंच पर ऐसे काम कर रहे हैं जो प्रशंसनीय हैं। हमने कई देशों के बीच शांति समझौते किए हैं और कई युद्धों को रोका है। हमने भारत और पाकिस्तान तथा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम की मध्यस्थता की है।”
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम का उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा, “हर कोई जानता है कि हमने व्यापार के ज़रिए यह (युद्धविराम) कैसे हासिल किया। वे व्यापार करना चाहते थे और मैं दोनों देशों के नेताओं का बहुत सम्मान करता हूँ।”
14 देशों के बीच 7 युद्धविराम का दावा
सात युद्ध विरामों का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने कहा, “भारत-पाकिस्तान, थाईलैंड-कंबोडिया, आर्मेनिया-अजरबैजान, कोसोवो-सर्बिया, इजरायल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया और रवांडा-कांगो। हमने इन सभी देशों में युद्ध विराम हासिल किया। इनमें से 60 प्रतिशत युद्ध व्यापार के कारण समाप्त हुए।”
भारत व्यापार को लेकर आश्वस्त: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, “हमने भारत को साफ़-साफ़ बता दिया था कि तुम्हारे पास परमाणु हथियार हैं। ऐसे में अगर तुम लड़ाई नहीं रोकोगे, तो हम तुम्हारे साथ व्यापार नहीं करेंगे। यह सुनकर उन्होंने युद्ध रोक दिया।” ट्रंप ने कहा कि अगर अब वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम करवा लेते हैं, तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।
यह भी देखें : दोबारा भारत-पाक युद्ध रुकवाने की बात कह ट्रंप ने कहा मुझे नोबेल दो
More Stories
माउंट एवरेस्ट पर भयंकर हिमस्खलन, 1,000 पर्वतारोही फंसे
बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 52 लोगों की मौत
दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 आतंकवादी मारे गए