गुरुग्राम, 26 सितंबर : गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पास गुरुवार रात दो छात्रों के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने गोलीबारी भी की, जिससे पूरे परिसर में दहशत फैल गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोलीबारी करने वाले छात्रों का समूह थार से विश्वविद्यालय परिसर में पहुँचा था।
गुरुवार शाम को विश्वविद्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान साहिल नाम के एक छात्र का दूसरे छात्र से मामूली झगड़ा हो गया। दूसरे छात्रों ने मिलकर विवाद सुलझा लिया।
बताया जा रहा है कि रात 11 बजे के बाद साहिल घर लौट रहा था, तभी आरोपी छात्र अपने दोस्तों के साथ थार से आया और उसे बातचीत के लिए बुलाया। दोनों के बीच बहस बढ़ गई। आरोपी के दोस्त ने गोली चला दी। साहिल जान बचाकर भागा। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। भीड़ जुटती देख आरोपी भाग निकला।
यह भी देखें : सज्जन कुमार की अपील पर दिवाली के बाद सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

More Stories
बजट 2026: 1 फरवरी को पेश होगा या बदलेगी तारीख?
भारत की GDP में 2026 में 7.4% की वृद्धि की उम्मीद
दिग्गज धावक जिनसन जॉनसन ने एथलेटिक्स से लिया संन्यास