ब्रुसेल्स, 12 अप्रैल : अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बदले रवैइये के कारण अमेरिका और यूक्रेन में जहां कुछ मतभेद हो गए थे और अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से युद्ध में हथियार और अन्य सहायता उपलब्ध करवाने से मुंह मोड़ लिया था। लेकिन अब स्थितीयां बदली नजर आ रही हैं जो विश्व शांति के लिए एक खतरनाक संकेत है। यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रयासों के बीच यूरोप के नेतृत्व में करीब 50 देशों का एक समूह यूक्रेन के साथ खड़ा हो गया है, जो युद्ध जारी रखने के लिए तैयार है ओर यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई जारी रखेगा।
ब्रिटेन और जर्मनी की अध्यक्षता में रक्षामंत्रियों की हुई बैठक
यहां ब्रिटेन और जर्मनी ने कहा है कि यूक्रेन को रूस से लडऩे में सक्षम बनाया जाएगा। इसलिए उसके सभी मित्र देश उसे सैन्य सहायता प्रदान करते रहेंगे। ब्रिटेन और जर्मनी की अध्यक्षता में हुई करीब 50 देशों की बैठक में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया, लेकिन उसके रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ वीडियो लिंक के जरिए बैठक से जुड़े रहे। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में देश यूक्रेन के समर्थन में एक साथ आए हैं और सैन्य समर्थन की घोषणा की है। इन देशों ने कहा कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने के प्रयासों के बीच, ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं।
बैठक के बाद पिस्टोरियस और उनके ब्रिटिश समकक्ष जॉन हेली ने कहा कि हम सभी ने यूक्रेन को आश्वासन दिया है कि युद्ध के अंत तक पश्चिमी देश उसके साथ खड़े रहेंगे। यूक्रेन को पूर्ण सैन्य सहायता मिलती रहेगी। हेली ने कहा कि वर्ष 2025 यूक्रेन युद्ध के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसलिए, हम यूक्रेन को बता रहे हैं कि हम सभी युद्ध में उसके साथ हैं और शांति होने पर भी उसके साथ खड़े रहेंगे।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/obama-bushs-photos-shifted-from-white-house-now-only-trumps-passionate-photo-will-be-visible/

More Stories
दस्तावाजों में खुलासा : भारत से बचाने के लिए अमेरिका समक्ष गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
भारत, चीन और ब्राजील पर 500 फीसदी टैरिफ वाले बिल को ट्रंप की मनजूरी
ग्रीनलैंड पर ट्रंप के इरादों से नाराज यूरोप कर रहा अमेरिका सैन्य विकल्प पर विचार