September 17, 2026

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने US बेस पर मिसाइलें दागीं

अमेरिका-ईरान तनाव

चंडीगढ़, 08 सितंबर 2026: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार आठ सितंबर को ईरान से जुड़े पांच तेल टैंकरों पर हमला किया। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को मार गिराया। जबकि दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स से जुड़े तेल टैंकरों पर हमला किया।

अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों पर हमले करने का दावा किया है। इनमें दो अमेरिकी जहाज और आठ तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान ने कहा कि ये जहाज प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहे थे।

ये भी देखें: अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, ईरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना