April 10, 2026

अमेरिकी सांसद ग्रीन H-1B वीजा खत्म करने के लिए विधेयक लाएंगे

अमेरिकी सांसद ग्रीन H-1B वीजा खत्म करने...

न्यूयॉर्क,, 14 नवम्बर : अमेरिकी कांग्रेस सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन एच-1बी वीज़ा कार्यक्रम को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए एक विधेयक पेश करने जा रही हैं। इस विधेयक का उद्देश्य न केवल वीज़ा कार्यक्रम को पूरी तरह से समाप्त करना है, बल्कि इससे मिलने वाली नागरिकता का रास्ता भी बंद करना है। वीज़ा की अवधि समाप्त होने पर लोग स्वदेश लौटने को मजबूर होंगे। यह वीज़ा भारतीय पेशेवरों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है।

प्रतिनिधि सभा के सदस्य रिपब्लिकन ग्रीन ऐसे समय में यह विधेयक पेश कर रहे हैं, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एच-1बी वीजा कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा था कि अमेरिका को दुनिया भर से प्रतिभाओं को लाने की जरूरत है, क्योंकि हमारे देश में पर्याप्त प्रतिभा नहीं है।

जॉर्जिया की कांग्रेस सदस्य ग्रीन ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मेरे प्यारे अमेरिकी साथियों, मैं एक विधेयक पेश कर रही हूँ जो एच-1बी वीज़ा कार्यक्रम को पूरी तरह से समाप्त कर देगा। यह कार्यक्रम लंबे समय से धोखाधड़ी और दुरुपयोग से भरा हुआ है।”

उन्होंने कहा, “यह दशकों से अमेरिकियों की नौकरियाँ छीन रहा है। इस विधेयक में केवल एक छूट होगी और अमेरिकियों को जीवन रक्षक सेवाएँ प्रदान करने वाले डॉक्टरों और नर्सों जैसे चिकित्सा पेशेवरों के लिए वीज़ा की संख्या प्रति वर्ष 10,000 तक सीमित होगी।”