चंडीगढ़, 17 जुलाई 2026: अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर लगातार छठी रात एयरस्ट्राइक की। इस हमले में भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट के कंट्रोल (निगरानी) टावर को नुकसान पहुंचा है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने क्षतिग्रस्त कंट्रोल टावर की तस्वीर भी शेयर की। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने चाबहार पोर्ट और उसके कंट्रोल टावर पर अमेरिकी हमले की पुष्टि की है। बताते चलें कि पिछले एक हफ्ते में इस टावर पर यह तीसरा हमला है।
CENTCOM ने कहा कि फाइटर जेट, ड्रोन और युद्धपोतों से ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमलों में तटीय निगरानी केंद्र, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य लॉजिस्टिक्स और समुद्री सैन्य ठिकानों को क्षति पहुंचाई गई।
चाबहार पोर्ट भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ने इसके विकास में बड़ा निवेश किया है और इसका संचालन भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) कर रही है।
ये भी देखें: अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, ईरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना

More Stories
अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले, ट्रंप ने पोस्ट कर दी चेतावनी
नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 469 पहुंचा, अब भी 1400 से ज्यादा लोग लापता
पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, वित्त मंत्री ने किया ऐलान