तेहरान, 02 सितंबर 2026: अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ईरान के अंदर भीषण हमले शुरू कर दिए हैं।
इतना ही नहीं हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी मंशा भी एक बार फिर जाहिर कर दी है। पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की तो उसे और भी भीषण अंजाम भुगतना होगा और ‘सबसे बड़ा हमला’ अभी बाकी है।
बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यावसायिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर आईआरजीसी द्वारा लगातार हमले की कोशिशें की गई थीं। इसी के जवाब में अमेरिका ने यह सैन्य कार्रवाई शुरू की है।
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक हमलों के बीच ईरान के पूर्वी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सटे शहरों में चार प्रोजेक्टाइल गिरने की खबर है। ईरान के प्रांतीय अधिकारी अली खलीलबादी ने बताया कि चाबहार और कोनारक काउंटियों के इलाकों में ये गोले गिरे हैं हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी देखें: अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम, ईरान ने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना

More Stories
संयुक्त राष्ट्र ने बदला दुनिया का नक्शा, अमेरिका का विरोध हुआ बेअसर, नए मैप में अफ्रीका बड़ा
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला, BLA का दावा- 25 जवानों को किया ढेर
नेपाल बाढ़: 10 दिन बाद भी 5,300 से ज्यादा लोग लापता, मौतों का आंकड़ा 1,259 पहुंचा