नई दिल्ली, 7 जनवरी : भारत के प्रख्यात ओलंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जॉनसन ने 15 वर्षों के शानदार करियर के बाद प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कोलकाता से शुरू होकर हांगझू 2023 एशियाई खेलों के पोडियम तक के अपने सफर के लिए आभार व्यक्त किया।
जॉनसन ने अपने करियर के दौरान 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 800 मीटर में रजत पदक जीता था, जबकि 2023 हांगझू एशियाई खेलों में उन्होंने 1500 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।
जिनसन जॉनसन ने रियो ओलंपिक 2016 में 800 मीटर दौड़ के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा था। वे वर्ष 1980 के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने थे। हालांकि चोटों और कोविड महामारी के कारण वे टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग नहीं ले सके, लेकिन उनके नाम 1500 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2019 में बर्लिन में 3 मिनट 35.24 सेकंड का समय लेकर बनाया था।
यह भी देखें : वैष्णो देवी कॉलेज की MBBS कोर्स चलाने की अनुमति रद्द

More Stories
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बोले प्रशांत किशोर – 2 करोड़ लोगों का साथ चिंता का विषय
तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, जूनियर कॉलेजों में शुरू होगी मिड-डे मील योजना
सुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में स्वत: संज्ञान लिया, 25 मई को होगी सुनवाई