नई दिल्ली, 30 जुलाई : फिल्मी सितारों का नाम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बना रहता है। कभी सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी निजी मुद्दों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी कास्टिंग काउच जैसे आरोपों को लेकर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर राम्या मोहन नाम की महिला की एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है, जिसमें एक्टर पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं और तमिल फिल्म की गंदी संस्कृति का दावा किया गया है।
पूरा मामला क्या है?
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर राम्या मोहन नाम की एक महिला यूजर ने विजय सेतुपति और कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए वायरल ट्वीट में दावा किया है- कास्टिंग काउच, ड्रग्स, मानसिक शोषण और कमजोर लोगों के साथ दुर्व्यवहार की प्रथा कॉलीवुड में पुरानी है।
अभिनेता विजय सेतुपति भी इसी गंदी संस्कृति का हिस्सा हैं। कॉलीवुड में यह कोई मज़ाक नहीं है, मेरी एक परिचित लड़की इसका शिकार हो चुकी है, उसे इस दलदल में धकेला गया है। आज वह एक पुनर्वास केंद्र में है। विजय ने उसे कारवां के लिए 2 लाख और ड्राइव के लिए 50 हज़ार देने की पेशकश की थी। उसने उसे सालों तक बेवकूफ़ बनाया और असल ज़िंदगी में एक सीधा-सादा इंसान होने का दिखावा करता है।
हालांकि, बाद में राम्या मोहन ने ये ट्वीट डिलीट कर दिए लेकिन इन दावों और आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती। इसके अलावा विजय सेतुपति या उनकी टीम की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है और न ही कोई पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है।
महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
एक्स पर राम्या मोहन का हैंडल इस्तेमाल करने वाली महिला की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में यह तय नहीं किया जा सकता कि उसने विजय सेतुपति पर जो आरोप लगाए हैं, वे सच हैं या झूठ। लेकिन कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि ऐसा अभिनेता की छवि खराब करने के लिए भी किया जा सकता है।

More Stories
इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का दिया निर्देश
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को फिर समन भेजा, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बढ़ी परेशानी