मुंबई, 18 मार्च : मुगल सम्राट औरंगजेब के मकबरे के विरोध में रोष प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र के नागपुर शहर में फैली हिंसा के बाद कई इलाकों में कफ्र्यू लगा दिया गया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में हुई हिंसा के बारे में विधानसभा में बोलते हुए कहा कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पुलिस पर हमले करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
चिन्हित करके घरों दुकानों को बनाया निशाना
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हिंसा के दौरान कुछ विशेष घरों और दुकानों को ही निशाना बनाया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागपुर की हिंसा के पीछे एक स्पष्ट योजना थी, जो कि घटनाओं के संदर्भ में स्पष्ट होती है।
फडणवीस ने यह भी कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राज्य की शीतकालीन राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर कुछ व्यक्तियों ने धार्मिक वस्तुओं को जलाने की अफवाहें फैलाईं, जो इस साजिश का हिस्सा प्रतीत होती हैं।
उपद्रवियों ने तलवारों और कुल्हाड़ी से किया हमला
नागपुर हिंसा में उपद्रवियों ने तलवारों और कुल्हाड़ी से पुलिस कर्मियों पर भी हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को लगी चोटों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
इस हमले में 33 से अधिक पुलिस वालों सहित डी.सी.पी. घायल हुए हैं। फडणनवीस ने बताया कि हमले में पत्थरों से भरी ट्रालीयां भी बरामद हुई है।
यह भी देखें :https://bharatdes.com/not-sachin-tendulkar-but-this-was-the-most-dangerous-batsman-in-the-world/

More Stories
Shopian Encounter: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई एनकाउंटर में ढेर, शव बरामद
वाराणसी से शिक्षकों को सीएम कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा, योगी 10 बजे करेंगे शुभारंभ
योगी कैबिनेट में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव संभव