April 9, 2026

विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, इस मामले में निकले आगे

विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो...

नई दिल्ली,11 जून: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और फुटबॉल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं। दोनों इस समय अपने खेल से दुनिया भर में छाए हुए हैं। इसके अलावा दोनों इस समय सोशल मीडिया पर सबसे आगे हैं, लेकिन विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लाइक्स के मामले में रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है।

2024 से विराट कोहली के तीन इंस्टाग्राम पोस्ट ने 20 मिलियन लाइक का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें पहली तस्वीर हाल ही की है। जब आरसीबी ने 18 साल बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। कोहली ने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया था जिसे 20 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है।

इसके अलावा विराट कोहली ने 1 मई को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ली गई एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसे 20 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने के बाद विराट ने जो तस्वीर पोस्ट की थी, उसे 22 मिलियन लोगों ने लाइक किया था।