लुधियाना, 2 अक्तूबर : मानसून की विदाई के बाद पंजाब में मौसम फिर बदलने वाला है। 4 अक्टूबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब में तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे लेकर मौसम विभाग चंडीगढ़ ने येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक 5 से 8 अक्टूबर तक पंजाब में बारिश की संभावना है।
इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। इस बीच, बुधवार को पंजाब के चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मोहाली में 11.0 मिमी, रोपड़ में 0.5, पठानकोट में 4.5, चंडीगढ़ में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिन जिलों में बारिश हुई, वहां अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
यह भी देखें : सरकारी आश्वासन के बाद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान