लुधियाना, 10 अक्तूबर : पंजाब भर में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरुवार को फरीदकोट जिले में दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद बठिंडा का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 30.7 डिग्री, लुधियाना का 30.6 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पठानकोट और फिरोजपुर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रोपड़ का तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी देखें : वरिंदर सिंह घुमन का अंतिम संस्कार आज जालंधर के मॉडल टाउन में किया जाएगा।

More Stories
AAP की पहली प्राथमिकता शिक्षा-स्वास्थ्य, पहले दिल्ली में सरकारी स्कूल सुधारे, अब पंजाब में सुधार रहे- केजरीवाल
पिछली सरकारें जो दशकों में न कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने सिर्फ साढ़े चार सालों में कर दिखाया – हरजोत सिंह बैंस
बंबीहा गैंग के 3 गुर्गों को मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया