July 8, 2025

अगला पोप कौन होगा? चर्चा में सबसे आगे हैं ये पांच नाम

अगला पोप कौन होगा...

वेटिकन सिटी, 22 अप्रैल : ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का वेटिकन सिटी में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। हाल ही में उन्हें निमोनिया की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 88 वर्ष के थे और इस वर्ष डबल निमोनिया से पीडि़त होने के बाद 38 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। मार्च में अस्पताल से लौटने के बाद, वह पहली बार ईस्टर रविवार को सार्वजनिक रूप से सामने आये और वहां उपस्थित तीर्थयात्रियों का अभिवादन किया।

सोमवार को ली अंतिम सांस

अपने 12 साल के शासनकाल के दौरान, जो विभाजन और तनाव से भरा था, उन्होंने रूढि़वादी संस्था में सुधार के लिए काम किया। अमीरों के आलोचक होने के कारण उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता था। नई नियुक्ति तक पोप फ्रांसिस के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ पादरी (कार्यवाहक पोप) केविन फैरेल ने टीवी चैनल पर यह घोषणा की। प्रिय भाइयो और बहनो, हमें बड़े दु:ख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पवित्र फादर फ्रांसिस का निधन हो गया है। आज सुबह 11.05 बजे (भारतीय समयानुसार) रोम के बिशप फ्रांसिस पवित्र पिता के पास रहने चले गए। उनका पूरा जीवन ईश्वर और अपने चर्च की सेवा के लिए समर्पित था।

अंतिम संस्कार की तिथि स्पष्ट नहीं

रात्रि 11:30 बजे सोमवार को फैरेल एक समारोह की अध्यक्षता करेंगे और पोप के पार्थिव शरीर को ताबूत में रखा जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार, पोप के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका ले जाया जा सकता है। हालांकि, अंतिम संस्कार की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है।