चंडीगढ़, 22 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप ) ने सोमवार को सवाल किया कि विपक्षी नेता रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप सिंह बाजवा और बिक्रम सिंह मजीठिया एक ऐसे व्यक्ति का बचाव करने के लिए जल्दबाजी में हैं, जिसके खिलाफ 2018 से एनडीपीएस आबकारी और बलात्कार जैसे 9 केस दर्ज हैं और जिसे 4 केस में दोषी ठहराया जा चुका है। इस बीच, नमोल की ज़मीनी हकीकत पर विपक्ष चुप है, जहां दो पंचायतें, गुरुद्वारा कमेटियां, किसान संगठन और गांववाले ड्रग्स की बिक्री के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।
आप ने कहा कि पिछली अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने पैसे के बदले नशा तस्करों को संरक्षण दिया और पंजाब के युवाओं को ड्रग्स की ओर धकेला, जबकि भगवंत मान सरकार ने अपने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के ज़रिए उस राजनीतिक गठबंधन को तोड़ दिया है और नशा तस्करों की सप्लाई लाइन तक पैसे का फ्लो रोक दिया है। पार्टी ने कहा कि विपक्ष का रिएक्शन इस कार्रवाई पर उनके दर्द को दिखाता है और अपने नेताओं को चुनौती दी कि वे लाश पर राजनीति करने के बजाय ज़मीनी स्तर पर आकर अपने दावों को दोहराएं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “पिछले 10-12 दिनों में, आपने देखा होगा और आपके चैनलों ने भी दिखाया होगा कि पंजाब के गांवों में, खासकर हमारे जिले में, किस तरह की घटनाएं हुई हैं, और ड्रग्स पर किस तरह का राजनीतिक विवाद खड़ा किया गया है।”
आप पंजाब प्रधान ने कहा, “हम इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि जब भी किसी की जान जाती है, तो यह सिर्फ़ उस व्यक्ति के घर या परिवार का नुकसान नहीं होता, बल्कि पूरे समाज का नुकसान होता है। लेकिन जब राजनीतिक पार्टियों के लोग, राजनीतिक लीडर सच छिपाकर अपने राजनीतिक फायदे के लिए घटिया राजनीति करते हैं, तो समाज का भी नुकसान होता है, पंजाब का भी नुकसान होता है और पंजाब का नाम भी बदनाम होता है। यही हम आज देख रहे हैं।”
ये भी देखें: अमेरिकी बिल में रूस से तेल खरीदने वालों पर टैरिफ, लेकिन खुद खरीदेगा न्यूक्लियर फ्यूल

More Stories
कांग्रेस का दावा- पुलिसकर्मियों को वर्दी न पहनने के निर्देश, चीमा बोले- पुलिस को पहचान छुपाने का आदेश फर्जी
5 प्राथमिकताएँ, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘बिग 5’ अभियान
बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया – बलतेज पन्नू